दीवाली ब्रेकिंग:दिल्ली में इस दीवाली बम पटाखे फोड़े तो खैर नहीं!भरना पड़ेगा जुर्माना खानी पड़ेगी जेल की हवा
दिल्ली में इस दीवाली लोग पटाखे नही फोड़ पाएंगे क्योंकि सरकार ने पटाखों पर प्रतिबंध तो पहले ही लगा दिया गया था,अब सरकार ने एक और फरमान जारी कर जुर्माने का भी ऐलान कर दिया है। अगर राजधानी में कोई भी शख्स पटाखे फोड़ता पाया गया तो उस पर 200 रुपये का जुर्माना लगेगा , वहीं उसे 6 महीने जेल में भी काटने पड़ सकते हैं . दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि पटाखों का खरीदना और उन्हें फोड़ने पर 200 रुपये का जुर्माना लगेगा , 6 महीने की जेल की सजा भी होगी. वहीं जो भी पटाखों की स्टोरेज करेगा , उनकी बिक्री में शामिल होगा , उन पर भी 5000 रुपये तक का जुर्माना और तीन साल की जेल होगी। अभी के लिए ये प्रतिबंध प्रभावी रूप से काम कर सके , इसलिए 408 टीमें बना दी गई हैं। असिस्टेंट कमिश्नर की अध्यक्षता में दिल्ली पुलिस ने 210 टीमें बना दी हैं , आयकर विभाग ने भी 165 टीमें बनाई हैं और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की भी 33 टीमें तैनात रहेंगी।मंत्री ने कहा कि उल्लंघन के 188 मामलों का पता चला है और 16 अक्टूबर तक 2,917 किलोग्राम पटाखे जब्त किए गए हैं।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि 21 अक्टूबर को एक जन-जागरूकता अभियान 'दीये जलाओ पटाखे नहीं' शुरू किया जाएगा। दिल्ली सरकार शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 51,000 दीये जलाएगी। मंत्री ने कहा, ‘‘दिल्ली में पटाखों की खरीद और इसे फोड़ने पर भारतीय दंड संहिता के तहत 200 रुपये का जुर्माना और छह महीने की जेल होगी।’’