त्योहारी सीजन में रहें सावधान!बाज़ार से खरीदारी करने गयी महिला के घर के ताले तोड़कर चोर ने किया लाखो का जेवर चोरी,चोरी करने से पहले करता था साथी के साथ मिलकर रेकी
20/10/2022, नैनीताल/हल्द्वानी: हल्द्वानी शहर में चोरी की वारदातें त्योहारी सीजन में और बढ़ने लगी है। इनदिनों चोर घर घर की रेकी कर फिर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। हल्द्वानी मुखानी पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में बीती 16 अक्टूबर को चोरों के गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है,जो बंद घरों की रेकी कर चुपचाप घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देता था।
मुखानी थाना प्रभारी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि 4 अक्टूबर को हल्द्वानी के पदमपुरी मुखानी निवासी आनंद सिंह ने पुलिस में तहरीर दी थी कि उनकी पत्नी जब बाजार गयी हुई थी तब पीछे से कुछ अज्ञात लोगों ने घर मे घुस कर ताला तोड़कर अलमारी में रखे सारे जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी जिसके तहत सौ से भी ज़्यादा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गयी और अभियुक्त नवीन वर्मा मूल निवासी मल्लीताल जय लाल साह बाज़ार नैनीताल को फायर स्टेशन बायपास रोड हल्द्वानी मंडी से गिरफ्तार किया गया।
सख्ती से की गई पूछताछ में नवीन ने बताया कि वो और उसके साथी बाइक में सवार होकर घरों के आसपास घूमते और बंद घरों की रेकी करने के बाद चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
पुलिस ने बताया कि नवीन वर्मा पुत्र राम प्रकाश वर्मा निवासी वार्ड नंबर 6 जय लाल साह बाजार मल्लीताल जनपद नैनीताल हाल निवासी विनोद कुमार वर्मा निवासी गली नंबर 2 इंदिरा कॉलोनी रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र- 43 वर्ष के पास से 2 सोने के झुमके,1 मांग टीका,2 पोंची,1 नाक की बाली ,2 कान की बाली,1 नथ,1 गलोबन्द ,1 गले का हार,2 चांदी की बिछुवा,2 चांदी की पायल,एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड ,कैंटीन कार्ड बरामद हुए।
पुलिस टीम में रमेश सिंह बोरा थानाध्यक्ष मुखानी,अनिल कुमार चौकी प्रभारी आम्रपाली ,कांस्टेबल एहसान अली,कांस्टेबल चंदन सिंह नेगी सम्मिलित थे।एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500/- रू0 नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।