• Home
  • News
  • Bharat Jodo Yatra: Congress interim president Sonia Gandhi reaches Karnataka! Rahul welcomed his mother by placing his hand on his shoulder, women held hands

भारत जोड़ो यात्राः कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पहुंची कर्नाटक! राहुल ने कंधे पर हाथ रखकर किया मां का स्वागत, महिलाओं ने थामा हाथ

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 06, 2022 05:10 AM
Bharat Jodo Yatra: Congress interim president Sonia Gandhi reaches Karnataka! Rahul welcomed his mother by placing his hand on his shoulder, women held hands

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जारी है, इस बीच पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कर्नाटक के मंड्या पहुंचकर यात्रा में शिरकत की। इस दौरान राहुल गांधी ने कंधे पर हाथ रखकर मां का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा में मौजूद महिला नेताओं ने सोनिया गांधी का हाथ थाम लिया। करीब 15 मिनट तक पैदल चलने के बाद राहुल ने सोनिया को वापस कार में भेज दिया। हालांकि कुछ देर आराम करने के बाद सोनिया फिर से पैदल यात्रा में शामिल हो गईं। बता दें कि सोनिया एक महीना पहले ही कोरोना से उबरी हैं। अभी सोनिया का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है। गौरतलब है कि कर्नाटक से सोनिया गांधी का गहरा संबंध है। जब कभी गांधी परिवार पर राजनीतिक संकट आया है, तब दक्षिण भारत ने उसे मुश्किल से उबारा है। भारत की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी दक्षिण भारत की सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ा है। इमरजेंसी की बाद जब इंदिरा गांधी की सरकार चली गई थी तो 1980 में जब उन्हें एक सुरक्षित लोकसभा सीट की जरूरत थीं। ऐसे में उन्होंने कर्नाटक के चिकमंगलूर से चुनाव लड़ा था। इंदिरा गांधी ने आंध्रप्रदेश के मेंडक और UP के राय बरेली से नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने राय बरेली की सीट छोड़ दी।


संबंधित आलेख: