• Home
  • News
  • Bhimtal: Cabinet Minister Ram Singh Kaida took stock of the damage caused by the rains and issued instructions to officials regarding relief measures.

भीमतालः कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा! अधिकारियों को दिए राहत के निर्देश

editor
  • Awaaz Desk
  • September 18, 2026 09:09 AM
Bhimtal: Cabinet Minister Ram Singh Kaida took stock of the damage caused by the rains and issued instructions to officials regarding relief measures.

नैनीताल। भीमताल के नौल-बिजरौली और नौकुचियाताल क्षेत्र में तेज बारिश से हुए नुकसान का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। बारिश के चलते एक पुल बह गया, जबकि पेयजल पाइपलाइनों समेत अन्य व्यवस्थाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। मंत्री ने अधिकारियों को प्रभावित व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बीते दिनों हुई तेज बारिश के बाद भीमताल क्षेत्र के नौल-बिजरौली और नौकुचियाताल में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे। मंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से नुकसान की जानकारी ली। तेज बारिश के चलते गधेरों का बहाव बढ़ने से पहाड़ी का कटाव हुआ और बड़ी मात्रा में मलबा नीचे आया।तेज बहाव और मलबे की चपेट में आने से कई पेड़ और पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, पानी के तेज बहाव में एक पुल भी बह गया, जिससे क्षेत्र में आवागमन और पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई है। मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से नुकसान की जानकारी लेते हुए प्रभावित व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। पेयजल संकट को देखते हुए तत्काल क्षेत्र में पानी के टैंकर पहुंचाने को कहा गया।मंत्री ने कहा कि क्षतिग्रस्त पुल, पेयजल लाइनों और अन्य व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त कर लोगों को राहत पहुंचाई जाए।


संबंधित आलेख: