• Home
  • News
  • Bhimtal: Deen Dayal Park falling victim to the neglect of the administration! Social worker Brijwasi filed a complaint on the Chief Minister's solution portal for the demand of proper maintenance

भीमतालः प्रशासन की अनदेखी की भेंट चढ़ता दीन दयाल पार्क! उचित रख-रखाव की मांग को लेकर समाजसेवी बृजवासी ने मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर दर्ज की शिकायत

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • June 04, 2023 12:06 PM
Bhimtal: Deen Dayal Park falling victim to the neglect of the administration! Social worker Brijwasi filed a complaint on the Chief Minister's solution portal for the demand of proper maintenance

भीमताल। पर्यटन नगरी में दीन दयाल पार्क की दुदर्शा पर सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से इसके उचित रख-रखाव की मांग की है। समाजसेवी बृजवासी ने कहा कि उचित रख-रखाव के अभाव में पार्क आज बदहाली के आंसू बहा रहा है। पार्क का प्रवेश द्वार, दीवारें, प्रतीक्षालय रंगाई पुताई नहीं हो पाने के कारण बिलकुल बदरंग पड़े हैं। पार्क में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति विराजमान हैं और इन्ही के नाम से सरकार राष्ट्रीय शहरी मिशन के अंतर्गत कई योजना चला रही है फिर भी पार्क की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

बताया कि 2016-17 से लगातार पार्क के सौंदर्यकरण, उचित साफ-सफाई एवं देख-रेख की मांग की जा रही है कई बार युवाओं के साथ  पार्क की साफ-सफाई कर नगर एवं जिला प्रशासन को भी चेताया गया, लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली।

कहा कि नगर प्रशासन को इस पार्क को गोद देने संबंध में सुझाव भी भेजे गए ताकि कोई स्थानीय इच्छुक कारोबारी इसका संरक्षण कर सके, लेकिन प्रशासन न खुद कुछ करता है और न करने वालों को महत्व देता है। यही वजह है कि आज भी ये सुन्दर पार्क प्रशासन की अनदेखी का भेट चढ़ा है, जबकि आए दिन पार्क की दशा देख सैकड़ों पर्यटक यहां के प्रशासन पर तरह-तरह के सवाल खड़े करते हैं। बृजवासी ने पुनः मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल में मांग दर्ज कर नगर पंचायत भीमताल से पार्क के उचित देखभाल, साफ-सफाई, टूटी बैंच, रैलिंग निर्माण, रंगाई-पुताई एवं सौन्दर्यीकरण की मांग की है।


संबंधित आलेख: