• Home
  • News
  • Big accident: Army truck fell into the ditch! Tragic death of 16 jawans, airlifted injured jawans

बड़ा हादसाः खाई में गिरा सेना का ट्रक! 16 जवानों की दर्दनाक मौत, एयरलिफ्ट किए गए घायल जवान

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 23, 2022 01:12 PM
 Big accident: Army truck fell into the ditch! Tragic death of 16 jawans, airlifted injured jawans

नई दिल्ली। सिक्किम में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में देश के 16 जवानों की मौत हो गयी। यहां जेमा में आर्मी का ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में 4 घायल बताए जा रहे हैं। आर्मी ने बताया कि वाहन एक तीखे मोड़ पर फिसल गया और सीधे खाई में जा गिरा। इस वाहन के साथ आर्मी के दो वैन और थे। तीनों वाहन सुबह चटन से थंगू के लिए निकले थे। सेना की रेस्क्यू टीम ने 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया है। शवों को भी निकाला जा रहा है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। PM ने जान गंवाने वाले जवानों के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने लिखा- उत्तरी सिक्किम में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुखी हूं। देश उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कृतज्ञ है। मृतक जवानों के परिवारों को मेरी संवेदनाएं। घायल जवानों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।


संबंधित आलेख: