• Home
  • News
  • Big accident: Due to heavy rains, the wall of a house collapsed in Delhi's Jaitpur! 8 people reported dead, mourning spread in the area

बड़ा हादसाः दिल्ली के जैतपुर में भारी बारिश की वजह से घर की दीवार गिरी! 8 लोगों की मौत की खबर, इलाके में पसरा मातम

editor
  • Awaaz Desk
  • August 09, 2025 11:08 AM
Big accident: Due to heavy rains, the wall of a house collapsed in Delhi's Jaitpur! 8 people reported dead, mourning spread in the area

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां भारी बारिश के बीच साउथ ईस्ट दिल्ली के जैतपुर इलाके में शनिवार को एक घर की दीवार गिरने से कई लोग मलबे में दब गए। हादसे में 8 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। मृतकों में 3 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चियां शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल 5 लोगों को सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 घायलों को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था, जहां सभी ने दम तोड़ दिया। एक अन्य शख्स हशीबुल का अस्पताल में इलाज चल रहा था और अब पता चला है कि उनकी भी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बिना देर किए मलबा हटाना शुरू कर दिया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने में मदद की। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दर्दनाक था और ज्यादातर लोग मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 


संबंधित आलेख: