• Home
  • News
  • Big accident: Five-storey building collapses in Lucknow! A woman died, Aami and NDRF started rescue in search of people buried in the debris

बड़ा हादसाः लखनऊ में पांच मंजिला इमारत गिरी! एक महिला की मौत, मलबे में दबे लोगों की तलाश में आर्मी और एनडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 25, 2023 06:01 AM
Big accident: Five-storey building collapses in Lucknow! A woman died, Aami and NDRF started rescue in search of people buried in the debris

लखनऊ। यूपी से एक दुखद खबर सामने आ रही है, यहां लखनऊं के हजरतगंज स्थित एक पांच मंजिला इमारत गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि दो लोगों के मलबे में दबे होने की बात कही जा रही है। हादसा मंगलवार शाम को हुआ और प्रशासनिक अमला दबे लोगों की तलाश में रेस्क्यू कर रहा है। एनडीआरएफ के साथ आर्मी टीम रेस्क्यू में जुटी हैं। बुधवार सुबह रेस्क्यू कर 75 साल की बेगम हैदर को सिविल अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने बताया कि इलाज के दौरान बेगम हैदर की मौत हो गई। बेगम हैदर कांग्रेस नेता जीशान हैदर का मां है। जीशान की पत्नी अभी मलबे में फंसी हैं, उन्हें निकालने का प्रयास जारी है। डीजीपी डीएस चौहान के अनुसार अभी तक कि 14 लोगों को रेस्क्यू करके निकाला गया है। जो लोग बिल्डिंग के बेसमेंट में फंसे हैं। उनको लगातार ऑक्सीजन देने का प्रयास हो रहा है। इनसे फोन पर भी बात की गई है। वहीं मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में लखनऊ के आयुक्त रोशन जैकब, संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ पीयूष मोर्डिया और चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी लखनऊ को शामिल किया गया है। यह कमेटी एक सप्ताह में रिपोर्ट सरकार को देगी। अलाया अपार्टमेंट के बेसमेंट में मंगलवार को खुदाई चल रही थी, तभी यह ढह गया। पुलिस ने पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश को हिरासत में लिया है। बिल्डिंग उन्हीं की है। अलाया अपार्टमेंट करीब 15 साल पहले बनी थी। इसमें 30-35 परिवार रह रहे थे।इस इमारत को बनाने के समय न सेटबैक छोड़ा गया और न जरूरी संपर्क मार्ग। LDA के सूत्रों की मानें तो अभी तक बिल्डिंग का कोई नक्शा सामने नहीं आया है।


संबंधित आलेख: