• Home
  • News
  • Big accident in Bihar: Scorpio breaks the railing of Ganga bridge in Buxar and falls into the river! Two bodies recovered

बिहार में बड़ा हादसाः बक्सर में गंगा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी स्कॉर्पियो! दो शव बरामद

  • Awaaz Desk
  • June 21, 2025
Big accident in Bihar: Scorpio breaks the railing of Ganga bridge in Buxar and falls into the river! Two bodies recovered

बक्सर। बिहार के बक्सर में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पुराने गंगा पुल से रेलिंग तोड़ते हुए एक स्कॉर्पियो नदी में गिर गई। दुर्घटना में अबतक दो लोगों का शव नदी से निकाला जा चुका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पानी से स्कॉर्पियों को भी बाहर निकाला। मृतकों की पहचान अर्जुन उर्फ झामु सिंह और हर्ष कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी शुक्रवार की रात पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। शुक्रवार की रात करीब एक बजे अर्जुन उर्फ झामु सिंह का शव बरामद किया गया। शनिवार को हर्ष का शव और वाहन को पानी से निकाला गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतकों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियो के दोनों एयर बैग खुले हुए थे। नदी में गिरने से पहले वाहन ने पुल के एक बड़े हिस्से की रेलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इधर घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। 


संबंधित आलेख: