• Home
  • News
  • Big accident in Uttarakhand: Helicopter crash in Kedarnath Dham! Information about the death of six people, the accident happened due to dense fog

उत्तराखण्ड में बड़ा हादसाः केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश! छह लोगों की मौत की सूचना, घने कोहरे के चलते हुआ हादसा

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 18, 2022 07:10 AM
Big accident in Uttarakhand: Helicopter crash in Kedarnath Dham! Information about the death of six people, the accident happened due to dense fog

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, हांलाकि इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्‍टर में छह लोग सवार थे। हादसा गौरीकुंड के पास हुआ है।

हेलीकॉप्‍टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। रेस्‍क्‍यू में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है। वहीं इस घटना में राहत बचाव के लिए टीमें रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि केदारनाथ में घना कोहरा लगा हुआ है। तो इस कारण हेलीकॉप्‍टर हादसे का शिकार हो सकता है।


संबंधित आलेख: