बड़ा हादसाः तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक और आटो को मारी टक्कर! बच्चे समेत 9 लोग घायल, मची चीख-पुकार
झांसी। यूपी के झांसी में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक और ऑटो टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक एक मकान की दीवार में जा घुसा। हादसे में चार बच्चे सहित 9 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि ट्रक को कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को कानपुर-झांसी हाईवे पर एक तरफ की सड़क को बंद कर रोड को सही करने का काम किया जा रहा था। दूसरी तरफ की रोड से दोनों तरफ का ट्रैफिक निकला जा रहा था। तभी कानपुर से झांसी की ओर से आ रहे ट्रक, जैसे ही बड़ागांव थाने के गोरामचिया हाइवे पर आया, तो वह अनियंत्रित हो गई। इसके बाद ट्रक ने पहले बाइक में टक्कर मारी। फिर एक ऑटो में टक्कर मरता हुआ पास में बने मकान की बाउंड्री में जा घुसी। पूरी घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक 6 माह का बच्चा भी शामिल है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अनियंत्रित ट्रक ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी। फिर एक ऑटो को टक्कर मार कर के मकान की बाउंड्री में घुस गई। इस एक्सीडेंट में कई लोग घायल हो गए हैं।