• Home
  • News
  • Big achievement: AIIMS Rishikesh created history! Drone reached Tehri with TB medicine from Rishikesh, country's first successful trial

बड़ी उपलब्धिः एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास! ऋषिकेश से टीबी की दवा लेकर टिहरी पहुंचा ड्रोन, देश का पहला सफल ट्रायल

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 16, 2023 09:02 AM
Big achievement: AIIMS Rishikesh created history! Drone reached Tehri with TB medicine from Rishikesh, country's first successful trial

देहरादून। एम्स ऋषिकेश ने आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आज एम्स ऋषिकेश से टीबी के मरीजों को ड्रोन से दवा भेजने का ट्रायल सफल रहा। खबरों के अनुसार ड्रोन ऋषिकेश से आधे घंटे में टिहरी अस्पताल में दवा लेकर पहुंचा। इसी के साथ ड्रोन से दवा भेजने का ट्रायल करने वाला देश का पहला एम्स ऋषिकेश बना। गुरुवार को ऋषिकेश एम्स से ड्रोन के माध्यम से जिला अस्पताल बौराडी टीबी की दवाई पहुंची। ड्रोन दो किलो दवाई लेकर पहुंचा। बता दें कि ड्रोन 3.5 किलो भार उठा सकता है और एक बार में 100 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है। जानकारी के अनुसार यह ड्रोन पूरी तरह ऑटोमेटिक संचालन है। केवल रूट मैप फीड करने की जरूरत है। इसके अलावा पक्षियों से बचाव के लिए ड्रोन में सेंसर लगे है। 


संबंधित आलेख: