बड़ा एक्शनः छापेमारी में मिला इतना पैसा कि आयकर विभाग की टीम भी रह गई हैरान! गिनते-गिनते मशीनें भी थकी, जानें कहां का है मामला
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने ओडिशा और झारखण्ड में बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में नोटों की गड्डियां बरामद की हैं। खबरों की मानें तो इनकम टैक्स विभाग ने यहा कार्रवाई ओडिशा के बोलांगीर, संबलपुर और झारखंड के रांची, लोहरदगा में की, जो अब भी जारी है। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी में बुधवार तक ही 50 करोड़ रुपए के नोटों की गिनती पूरी कर ली गई थी, लेकिन नोटों की संख्या ज्यादा होने के कारण मशीनों ने काम करना बंद कर दिया। छापे में मिले कैश का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बुधवार सुबह तक ही आयक विभाग की टीम ने 50 करोड़ रुपए बरामद कर उनकी गिनती भी कर ली है। हालांकि, यह रेड अभी खत्म नहीं हुई है। आईटी डिपार्टमेंट के लोग अब भी बौध डिस्टिलरीज के ठिकानों पर मौजूद हैं और कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं।
