• Home
  • News
  • Big alert on August 15: Lashkar-Jaish is planning a terrorist attack! IB submitted 10-page report to Delhi Police, read full news in link

15 अगस्त को लेकर बड़ा अलर्टः लश्कर-जैश रच रहे आतंकी हमले की साजिश! आईबी ने दिल्ली पुलिस को 10 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी, लिंक में पढ़ें पूरी खबर

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • August 04, 2022 01:08 PM
Big alert on August 15: Lashkar-Jaish is planning a terrorist attack! IB submitted 10-page report to Delhi Police, read full news in link

नई दिल्ली। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने 15 अगस्त को लेकर अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर आईबी ने दिल्ली पुलिस को 10 पन्नों की एक रिपोर्ट सौंपी है। इस रिपोर्ट में स्वतंत्रता दिवस के दिन आतंकी हमला होने की आशंका जताई गई है। रिपोर्ट में कहा कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन किसी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआईएस ने दोनों आंतकी संगठनों के नेताओं को हमला करने के निर्देश दिए हैं। 

आईबी का कहना है कि 15 अगस्त के दिन हमले के लिए आतकंवादी UAV यानि मानव रहित हवाई वाहन और पैराग्लाइडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए BSF को अलर्ट रहने को कहा गया है। रिपोर्ट में दिल्ली की उन जगहों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा गया है, जहां सबसे ज्यादा रोहिंग्या रहते हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस को कट्टरपंथी समूहों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

आईबी ने अपनी रिपोर्ट में हाल ही में हुई जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या और उदयपुर, अमरावती की घटनाओं का जिक्र किया गया है। दिल्ली पुलिस को भीड़भाड़ वाली जगहों पर अलर्ट रहने को कहा गया है। लाल किले के आस-पास कड़ी सुरक्षा रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। लाल किले में आम लोगों की एंट्री पर ज्यादा सख्ती बरतने की बात कही गई है। इसके साथ ही आईबी ने पुलिस को टिफिन बम, चिपचिपे बम के खतरे से निपटने के निर्देश दिए हैं।


संबंधित आलेख: