• Home
  • News
  • Big Breaking: 45 Pistols Recovered From Indian Couple At Delhi's IGI Airport! Both had returned from Vietnam with 17-month-old daughter, police and intelligence agencies engaged in investigation

बिग ब्रेकिंगः दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर भारतीय कपल से 45 पिस्टल बरामद! 17 माह की बेटी के साथ वियतनाम से लौटे थे दोनों, पुलिस और खुफिया एजेंसियां जांच में जुटी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • July 13, 2022 11:07 AM
 Big Breaking: 45 Pistols Recovered From Indian Couple At Delhi's IGI Airport! Both had returned from Vietnam with 17-month-old daughter, police and intelligence agencies engaged in investigation

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक कपल के पास से 45 पिस्टल जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि यह कपल वियतनाम से भारत लौटा था। एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान दो ट्रॉली बैग से रुपए और हथियार बरामद हुए हैं। सूत्रों की मानें तो कपल ने 12 लाख रुपए से अधिक कीमत की 25 पिस्टल की तस्करी में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है।

गिरफ्तार जोड़े की पहचान हरियाणा के गुड़गांव निवासी जगजीत सिंह और जसविंदर कौर के रूप में हुई है, उनके साथ उनकी 17 महीने की बेटी भी थी। ये लोग वियतनाम के हो ची मिन्ह से आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं। सीमा शुल्क अधिकारियों ने उन्हें आईजीआई हवाई अड्डे के निकास द्वार की ओर आने पर रोक दिया था।

बताया जा रहा है कि बैलिस्टिक रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करेगी कि बंदूकें असली हैं या नहीं। हांलाकि सूत्रों का कहना है कि एनएसजी ने पुष्टि की है कि बंदूकें पूरी तरह से काम कर रही हैं और इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। फिलहाल इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


संबंधित आलेख: