Big Breaking: यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ का मामला! डीजीसीए ने एयर इंडिया पर की कार्रवाई, लगाया भारी जुर्माना
नई दिल्ली। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने टाटा गु्रप की कंपनी एयर इंडिया पर बड़ी कार्रवाई की है। डीजीसीए की मानें तो लंबी दूरी के महत्वपूर्ण मार्गों पर संचालित होने वाली उड़ानों में एयर इंडिया ने सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया है। एयर इंडिया द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करने में हुई चूक के बाद अब कंपनी को इसका नुकसान भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इस संबंध में डीजीसीए ने बताया कि एयर इंडिया के कुछ बोइंग 777 विमानों को इमरजेंसी ऑक्सीजन पूर्ति के बिना ही संचालित किया गया है। ऑक्सीजन आपूर्ति के बिना विमानों का संचालन करना सुरक्षा नियमों का उल्लंघन होता है। एयर इंडिया द्वारा बिना इमरजेंसी ऑक्सीजन पूर्ति के विमान उड़ाने की शिकायत एक पूर्व सीनियर पायलट ने की थी। पूर्व सीनियर पायलट की शिकायत के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए ने 1.10 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।