• Home
  • News
  • Big Breaking: AAP leader Sanjay Singh will go to Rajya Sabha in police custody! Court again gave permission

Big Breaking: पुलिस हिरासत में राज्यसभा जायेंगे आप नेता संजय सिंह! कोर्ट ने फिर दी अनुमति

editor
  • Awaaz Desk
  • February 06, 2024 12:02 PM
Big Breaking: AAP leader Sanjay Singh will go to Rajya Sabha in police custody! Court again gave permission

नई दिल्ली। आप नेता संजय सिह को कोर्ट ने एक बार फिर संसद जाकर राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने की इजाजत दी है। उन्हें पुलिस हिरासत में 8 या 9 फरवरी को संसद जाने की अनुमति दी गई है। कोर्ट के आदेश पर पहले भी उन्हें शपथ दिलाने की अनुमति दी गई थी। उन्हें 5 फरवरी को राज्यसभा में ले जाया गया था, लेकिन कुछ कारणों की वजह से शपथ नहीं दिलाई जा सकी। इसलिए अब उन्हें शपथ दिलाने की नई तारीखों का एलान किया है। विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने संजय सिंह के आवेदन को स्वीकार करते हुए कहा कि 3 फरवरी को इस अदालत ने जेल अधिकारियों को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाने के लिए आरोपी को न्यायिक हिरासत से राज्यसभा में ले जाने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने आगे कहा कि संजय सिंह को उन दो तारीखों में से किसी एक को न्यायिक हिरासत से कड़ी सुरक्षा में राज्यसभा ले जाया जाए। इस संबंध में जेल अधीक्षक को राज्यसभा सचिवालय से संवाद करने का निर्देश दिया जा रहा है।


संबंधित आलेख: