Big Breaking: असम राइफल्स के जवान ने छह साथियों पर की फायरिंग! खुद को भी मारी गोली, अफसरों में मचा हड़कंप
नई दिल्ली। मणिपुर में भारत म्यांमार बॉर्डर पर तैनात असम राइफल्स के एक जवान ने कथित तौर पर अपने छह साथियों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात से अफसरों में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद असम राइफल्स की तरफ से कहा गया है कि यह मणिपुर में जारी जातीय हिंसा की वजह से नहीं हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार सुबह उस समय हुई जब जवान चुराचांदपुर स्थित अपने घर से छुट्टी बिताने के बाद लौटा था। यह घटना भारत-म्यांमार के पास दक्षिण मणिपुर में असम राइफल्स बटालियन के अंदर हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी जवान ने बुधवार को अपनी राइफल से अपने साथियों पर फायरिंग की। जिस वजह से छह लोग घायल हो गए। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। खबरों के मुताबिक घायल जवानों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और वो सभी स्टेबल हैं। IG असम राइफल्स की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि घटना में घायल हुए सभी जवान नॉन मणिपुरी हैं।