• Home
  • News
  • Big Breaking: Ayodhya transformed into a cantonment before the consecration ceremony! Surveillance will be done with state-of-the-art drone, know its specialty

Big Breaking: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले छावनी में तब्दील हुई अयोध्या! अत्याधुनिक ड्रोन से होगी निगरानी, जानें इसकी खासियत

editor
  • Awaaz Desk
  • January 14, 2024 12:01 PM
 Big Breaking: Ayodhya transformed into a cantonment before the consecration ceremony! Surveillance will be done with state-of-the-art drone, know its specialty

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। समारोह को लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर आज कई जगहों पर स्वच्छता अभियान चला। इधर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की गई है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एंटी-ड्रोन प्रणाली के तहत अत्याधुनिक ड्रोन तैनात करेगी। इस ड्रोन की खासियत है कि यह ड्रोन किसी भी ड्रोन को अपने नियंत्रण में आसानी से ले सकता है। इन ड्रोन में किसी अनधिकृत ड्रोन का पता लगाने की सामर्थ्य है। इसकी खासियत है कि ये किसी भी ड्रोन को आसानी से नियंत्रण में ले सकता है। यानी जिस व्यक्ति के पास रिमोट होगा उसके पास ड्रोन का नियंत्रण नहीं रह जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था में सबसे उन्नत प्रौद्योगिकी प्रणाली स्थापित हो रही है।

वही निगरानी करने के लिए 10,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे है। सुरक्षा के लिए कई तकनीकी उपकरण लगाए जा रहे है, जो बेहद अत्याधुनिक है। इसी बीच राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास अपील देश के 140 करोड़ जनता से की है। उन्होंने देश की जनता से विनती की है कि जब 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभुराम विराजमान होंगे उस समय अपने घरों मे भी श्रीराम ज्योति को जलाया जाए। इस दौरान पूरा देश दीवाली का जश्न मनाए। 22 जनवरी की शाम को पूरा हिंदुस्तान जगमग होना चाहिए। हर देशवासी और हर रामभक्त की इच्छा है कि 22 जनवरी को होने वाले आयोजन का साक्षी बनने के लिए वो स्वयं अयोध्या आए। उन्होंने आग्रह किया है कि 22 जनवरी को विधिपूर्वक कार्यक्रम होने पर 23 तारीख के बाद अपनी सुविधा के अनुसार वो अयोध्या आएं और 22 को अयोध्या ना आएं। इस पलक 550 वर्षों तक इंतजार किया है। कुछ दिन का इंतजार और बचा है। 


संबंधित आलेख: