• Home
  • News
  • Big Breaking: Baku Takes Tougher Strict Stance on Tehran! Iranian Ambassador Summoned Following Attack on Nakhchivan International Airport, Reserves Right to Retaliate

बिग ब्रेकिंगः बाकू का का तेहरान पर सख्त रुख! नखचिवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ईरान के राजदूत समन, जवाबी कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित

editor
  • Awaaz Desk
  • March 05, 2026 11:03 AM
Big Breaking: Baku Takes Tougher Strict Stance on Tehran! Iranian Ambassador Summoned Following Attack on Nakhchivan International Airport, Reserves Right to Retaliate

नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच ईरान ने जंग का दायरा बढ़ा दिया है। खबरों के मुताबिक ईरान ने अब अजरबैजान पर ड्रोन्स दागीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने अजरबैजान में स्थित नखचिवन एयरपोर्ट पर ड्रोन्स से हमला किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अजरबैजान ने ईरान के इलाके से किए गए ड्रोन हमलों की निंदा की है। इन हमलों में नखचिवन ऑटोनॉमस रिपब्लिक को निशाना बनाया गया, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान हुआ और आम लोग घायल हुए। अजरबैजान पाकिस्तान का दोस्त मुल्क है जबकि भारत के खिलाफ बयान देता रहता है। जानकारी के मुताबिक ये घटनाएं 5 मार्च को दोपहर के आसपास हुईं। अज़रबैजानी अधिकारियों ने कहा कि ईरानी इलाके से नखचिवन की ओर दो ड्रोन लॉन्च किए गए थे। खबर है कि एक ड्रोन नखचिवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग पर गिरा, जिससे फैसिलिटी का एक हिस्सा डैमेज हो गया। और यहां आग लग गई। दूसरा ड्रोन शेखराबाद गांव में एक स्कूल बिल्डिंग के पास क्रैश हो गया। अजरबैजान के अधिकारियों ने कहा कि हमले में दो आम लोग घायल हुए और एयरपोर्ट की बिल्डिंग को नुकसान हुआ, लेकिन ईरान के इस कदम से जंग का दायरा बढ़ गया है। अज़रबैजान ने हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि इस तरह की हरकतें इंटरनेशनल कानून के नियमों और उसूलों के खिलाफ हैं। अज़रबैजानी पक्ष ने यह भी कहा कि इस घटना से इलाके में तनाव और बढ़ने का खतरा है। अजरबैजान ने औपचारिक आपत्ति दर्ज कराने के लिए ईरान के राजदूत को तलब किया है। बाकू ने तेहरान से घटना के हालात को तुरंत साफ करने और जवाब देने को कहा है। अधिकारियों ने यह भी मांग की है कि ईरानी पक्ष भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए। वहीं अज़रबैजानी सरकार ने कहा कि वह जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार रखती है।

अजरबैजान ने ईरानी राजदूत को किया समन
घटना के बाद अज़रबैजान में ईरान के एम्बेसडर मोजतबा डरमिचिलु को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया। अजरबैजानी अधिकारियों ने कहा कि ईरानी पक्ष को कड़ा विरोध जताया जाएगा और विरोध का एक फॉर्मल नोट पेश किया जाएगा। ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में एयरपोर्ट के आस-पास फ्लैश और धमाके दिख रहे हैं, यूज़र्स का आरोप है कि ईरान, यूनाइटेड स्टेट्स और इज़राइल के बीच चल रहे तनाव के बीच इस जगह को निशाना बनाया गया था। 


संबंधित आलेख: