• Home
  • News
  • Big Breaking: Ban on all types of vehicles except CNG and Electric vehicles in Delhi till this date, must read this news before going to Delhi.

बिग ब्रेकिंग:दिल्ली में सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के अलावा सभी प्रकार के वाहनों पर इस तारीख तक लगी रोक,दिल्ली जाने से पहले ये खबर ज़रूर पढ़ ले।

editor
  • Kanchan Verma
  • November 24, 2021 10:11 AM
Big Breaking: Ban on all types of vehicles except CNG and Electric vehicles in Delhi till this date, must read this news before going to Delhi.

दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के केंद्र को जमकर फटकार  लगाने के बाद अब पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने  प्रदूषण को लेकर एक समीक्षा बैठक की जिसमे दिल्ली के स्कूलों,कॉलेजों, और सभी शिक्षण संस्थानो को 29 नवंबर से खोलने का निर्णय लिया गया साथ ही सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के अलावा दिल्ली में सभी तरह के वाहनों का 3 दिसम्बर तक प्रवेश वर्जित रहेगा।
आपको बता दें कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर की और केंद्र सरकार को जमकर फटकार लगाई और कहा कि हर साल ऐसा ही क्यो होता है सरकार इसके लिए पहले से तैयारी क्यो नही करती है। मौसम खराब होने पर तैयारी की जाती है वायु प्रदूषण को रोकने के लिए तैयारी क्यो नही की जाती? सोचिये हम  विश्व को क्या संदेश रहे है ? हवा की वजह से बच गए,पर आपने क्या किया?
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वायु प्रदूषण में कमी आयी है हम तीन दिनों के बाद फिर से मॉनिटरिंग करेंगे


संबंधित आलेख: