• Home
  • News
  • Big Breaking: Big accident in Gujarat! Six-storey building collapsed, seven people dead so far

Big Breaking: गुजरात में बड़ा हादसा! छह मंजिला इमारत ढही, अबतक सात लोगों की मौत

  • Awaaz Desk
  • July 07, 2024
Big Breaking: Big accident in Gujarat! Six-storey building collapsed, seven people dead so far

नई दिल्ली। गुजरात के सूरत में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां छह मंजिला इमारत ढहने से अबतक सात लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस और प्रशासन का रेस्क्यू अभियान अब भी जारी है। सूरत के पुलिस आयुक्त अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि इमारत ढहने के तुरंत बाद एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि पूरी रात चले बचाव अभियान में सात लोगों के शव निकाले गए हैं। गहलोत ने बताया कि जब ये हादसा हुआ तो उस वक्त इमारत में रहने वाले कई लोग काम पर गए थे और कई लोग रात की शिफ्ट के बाद इमारत में सो रहे थे, जो फंस गए। उन्होंने बताया कि 12 घंटे से ज्यादा समय से बचाव अभियान चल रहा था। हम अभी भी मलबा हटाने का काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कह मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इमारत का निर्माण 2016-17 में हुआ था। यहां करीब पांच फ्लैटों में लोग रहते थे। इनमें से ज्यादातर इसी क्षेत्र के कारखानों में काम करने वाले लोग थे। जब बचाव कार्य शुरू हुआ तो हमें फंसे हुए लोगों की चीखें सुनाई दीं। हमने मलबे से एक महिला को निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। बाद में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। इसके बाद रात भर में छह और शव निकाले गए।


संबंधित आलेख: