• Home
  • News
  • Big Breaking: Big action by NIA! Moosewala murder accused Ankit Sersa and Priyavrat Fauji's house raided, family interrogated

बिग ब्रेकिंगः एनआईए का बड़ा एक्शन! मूसेवाला हत्याकाण्ड के आरोपी अंकित सेरसा और प्रियव्रत फौजी के घर दी दबिश, परिवार से की पूछताछ

editor
  • Awaaz Desk
  • January 11, 2024 07:01 AM
Big Breaking: Big action by NIA! Moosewala murder accused Ankit Sersa and Priyavrat Fauji's house raided, family interrogated

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सुबह-सुबह सोनीपत के गांव गढ़ी सिसाना में कुख्यात प्रियव्रत फौजी व सेरसा में अंकित के घर पर दबिश दी। टीम ने दोनों के घरों को खंगालने के साथ ही प्रियव्रत फौजी की मां और अंकित सेरसा के पिता से पूछताछ की। इसके बाद टीम वापस लौट गई।

गुरुवार सुबह पांच बजे ही सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर प्रियव्रत फौजी और अंकित सेरसा के घर पर एनआईए की टीम ने दबिश दी। पंजाब में 29 मई, 2022 को हुई गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में दोनों को गिरफ्तार किया गया था।

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की संगठित टेरर-क्राइम सिंडिकेट को तोड़ने के लिए एनआईए छापे मार रही है। गुरुवार को दिल्ली हेडक्वार्टर से एनआईए की एक टीम डीएसपी सौरव भारद्वाज की अगुवाई में सोनीपत पहुंची थी। काफी संख्या में पहुंचे टीम के सदस्यों के साथ महिला कर्मी भी थी।

टीम ने प्रियव्रत फौजी के घर की तलाशी लेने के साथ ही फौजी की मां से भी पूछताछ की। इसके बाद जानकारी जुटाकर एनआईए की टीम वापस लौट गई। प्रियव्रत फौजी जेल में बंद है। पिछले साल प्रियव्रत के भाई की भी पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है। वहीं गांव सेरसा में पहुंची टीम ने अंकित सेरसा के पिता से पूछताछ की। अंकित के पिता को कुंडली थाना में ले जाकर भी जानकारी जुटाई गई।


संबंधित आलेख: