• Home
  • News
  • Big Breaking: Big blow to Mafia Mukhtar Ansari! Convicted in Awadhesh Rai murder case, court will pronounce sentence today itself

बिग ब्रेकिंगः माफिया मुख्तार अंसारी को बड़ा झटका! अवधेश राय हत्याकाण्ड में दोषी करार, आज ही सजा सुनाएगा कोर्ट

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • June 05, 2023 07:06 AM
Big Breaking: Big blow to Mafia Mukhtar Ansari! Convicted in Awadhesh Rai murder case, court will pronounce sentence today itself

लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी को आज वाराणसी की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें को अवधेश राय हत्याकांड में दोषी करार दिया है। इस मामले में कोर्ट ने 32 साल बाद अपना फैसला सुनाया है। वाराणसी की अदालत ने सोमवार को अपना फैसला सुनाते हुए मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है। खबर यह है कि कोर्ट आज ही उसे सजा सुनाएगा। आपको बता दें कि तीन अगस्त 1991 में वाराणसी के लहुराबीर इलाके में हथियारबंद हमलावरों ने अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस सामले में लंबी जांच चली। मुख्तार अंसारी को नामजद बनाया गया था। अवधेश के भाई अजय राय ने केस दर्ज कराया था। हमले में अवधेश राय को गोलियों से छलनी कर दिया गया था।


संबंधित आलेख: