• Home
  • News
  • Big Breaking: Big explosion in explosives manufacturing company! Five people died, there was chaos in the area

बिग ब्रेकिंगः विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में बड़ा धमाका! पांच लोगों की मौत, इलाके में मची अफरा-तफरी

editor
  • Awaaz Desk
  • December 17, 2023 06:12 AM
Big Breaking: Big explosion in explosives manufacturing company! Five people died, there was chaos in the area

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां विस्फोटक बनाने वाली एक कंपनी में रविवार को विस्फोट होने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। कंपनी में काम करने वाले लोग वहां पहुंचे और राहत बचाव अभियान चलाया। इस बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। जानकारी के अनुसार विस्फोट सुबह नौ बजे बाजारगांव इलाके में सोलर इंडस्ट्रीज की कास्ट बूस्टर इकाई में हुआ। धमाके के बाद राहत कार्यों के लिए दमकल की गाड़ियां और बचाव दल मौके पर पहुंचे। इस हादसे में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि विस्फोट की तीव्रता काफी अधिक थी जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा कैसे हुआ इसके बारे में पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि कंपनी विश्वस्तर पर विस्फोटक का उत्पादन करता है। सुरंग खोदने, पहाड़ तोड़ने और इमारत गिराने के लिए इन विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि इससे पहले इस साल जनवरी में महाराष्ट्र के सोलापुर के बरशी गांव में एक पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट हुआ था। इस घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए थे। पुलिस अधिकारी के अनुसार फैक्टरी में करीब तीन बजे आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि एक बड़ा विस्फोट हुआ जिसके आग लगी।


संबंधित आलेख: