• Home
  • News
  • Big Breaking: Big relief to the government from the High Court, unlimited devotees will be able to travel in Chardham Yatra

बिग ब्रेकिंग : हाईकोर्ट से मिली सरकार को बड़ी राहत, चारधाम यात्रा में अनलिमिटेड श्रद्धालु कर सकेंगे यात्रा

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 05, 2021 06:10 AM
Big Breaking: Big relief to the government from the High Court, unlimited devotees will be able to travel in Chardham Yatra

उत्तराखंड हाईकोर्ट से सरकार को आज बड़ी राहत मिली है। चारधाम यात्रा में असीमित संख्या में श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान और न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की खंडपीठ में हुई।


आपको बता दे कि चारधाम में श्रद्धालुओं की संख्या को बढ़ाये जाने को लेकर सरकार की ओर से दायर शपथपत्र पर सुनवाई। सरकार ने कोर्ट से अपने पूर्व के आदेश में संसोधन या वापस लेने का आग्रह किया था,जिससे कि वहाँ पहुँच रहे श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन हो सके। वही बीते रोज कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान चारधाम यात्रा करने के लिए पंजीकरण में अब आधार  नम्बर देना भी अनिवार्य कर दिया है। ये व्यवस्था कल यानी 6 अक्टूबर से लागू होगी। कल से केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री,और यमुनोत्री धाम की 15 अक्टूबर से आगे की यात्रा के लिए पंजीकरण करवाया जा सकेगा,फ़िलहाल बुकिंग फुल हो चुकी है।


संबंधित आलेख: