• Home
  • News
  • Big breaking: BJP's organization general secretary Ajay may be expelled soon in recruitment scam

बिग ब्रेकिंग:उत्तराखंड भर्ती नियुक्ति घोटाले में बीजेपी के संगठन महामंत्री पर गिर सकती है जल्द गाज,हो सकता है बड़ा फेरबदल

  • Awaaz24x7 Team
  • November 24, 2022
Big breaking: BJP's organization general secretary Ajay may be expelled soon in recruitment scam

उत्तराखंड में भर्ती घोटालों के मामले में बीजेपी अलाकमान बेहद गंभीर दिखाई दे रहा है। भर्ती घोटाले मामलों को लेकर धामी सरकार के संगठन महामंत्री अजय कुमार की कुर्सी खतरे में दिख रही है। सूत्रों की माने तो इस पर जल्द ही पार्टी आलाकमान कोई बड़ी फैसला ले सकता हैं। बता दे कि अजय कुमार को 2019 में उत्तराखंड भाजपा (BJP) का नया संगठन महामंत्री (general secretary) नियुक्त किया गया था।

यूकेएसएसएससी पर्चा लीक मामला और विधानसभा भर्ती समेत हर मामले को पार्टी आलाकमान संज्ञान ले चुका हैं। उत्तराखंड में भर्ती में घाटालों को लेकर भाजपा हाईकमान कड़ा रुख अपना रही है पहले भी कुछ नेताओं पर धामी सरकार सख्त एक्शन ले सकती है, पहले भी संगठन व संघ से जुड़े बड़े पदाधिकारियो पर कार्यवाही कर उनका उत्तराखण्ड से तबादला अन्य स्थानों पर किया जा चुका है। ऐसे में संगठन महामंत्री अजय कुमार और दूसरे नेताओं पर भी पार्टी द्वारा एक्शन लिया जा सकता है।  

बता दें कि विपक्षी दल पहले से ही धामी सरकार को भ्रष्टाचार के लिए कोसते रहे हैं  ऐसे में एक कड़ा रुख अपनाना राज्य सरकार के लिए भी बेहद जरूरी हो चुका है। हालांकि उत्तराखंड की भाजपा सरकार क्या एक्शन लेती है वो जल्द ही स्पष्ट हो जायेगा। वही गुजरात चुनाव के बाद मंत्रिमंडल में भी फेरबदल तय माना जा रहा है, जिसमे कुछ नये तो कुछ पुराने मंत्रियों को शामिल करने के साथ ही कुछ की कुर्सी जानी तय मानी जा रही है।


संबंधित आलेख: