• Home
  • News
  • Big Breaking: Changing mood of the weather! Heavy snowfall in Kashmir, flights canceled

Big Breaking: मौसम का बदला-बदला मिजाज! कश्मीर में भारी बर्फबारी, फ्लाइट्स कैंसिल

editor
  • Awaaz Desk
  • February 04, 2024 08:02 AM
Big Breaking: Changing mood of the weather! Heavy snowfall in Kashmir, flights canceled

नई दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदला-बदला हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। प्रदेश की राजधानी श्रीनगर में चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। कश्मीर के राजौरी में भी सड़कों से लेकर पेड़ों तक पर हर तरफ सफेद बर्फ की चादर बिछी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय में पश्चिमी विभोक्ष के चलते कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। एयरपोर्ट के अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कश्मीर में भारी बर्फबारी की वजह से 7 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। वहीं, अन्य उड़ानों के संचालन को फिलहाल स्टैंडबाय पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि बर्फबारी जारी रहने के कारण अन्य विमान उड़ान भरेंगे या रद्द हो जाएंगे। इसके अलावा जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग, वाहनों की आवाजाही के लिए एक तरफ से खुला है और यात्रियों को अनुशासन का पालन करने और सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है।


संबंधित आलेख: