• Home
  • News
  • Big Breaking: Congress rejected the invitation for Ram Mandir Pran Pratistha ceremony! Party issued statement, Sonia and Kharge will not go to Ayodhya

Big Breaking: कांग्रेस ने अस्वीकार किया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता! पार्टी ने जारी किया बयान, सोनिया और खड़गे नहीं जायेंगे अयोध्या

editor
  • Awaaz Desk
  • January 10, 2024 11:01 AM
Big Breaking: Congress rejected the invitation for Ram Mandir Pran Pratistha ceremony! Party issued statement, Sonia and Kharge will not go to Ayodhya

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने का न्योता अस्वीकार कर दिया है। पार्टी की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता सम्मानपूर्वक अस्वीकार कर दिया है। 22 जनवरी को होने वाले इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस का कोई भी नेता अयोध्या नहीं जाएगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित होने वाले राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। हमारे देश में लाखों लोग भगवान राम की पूजा करते हैं। धर्म एक निजी मामला है, लेकिन आरएसएस, बीजेपी ने लंबे समय से अयोध्या में मंदिर को राजनीतिक प्रोजेक्ट बनाया है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी और आरएसएस के नेताओं द्वारा अधूरे मंदिर का उद्घाटन स्पष्ट रूप से चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है। 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करते हुए और भगवान राम का सम्मान करने वाले लाखों लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने स्पष्ट रूप से आरएसएस, बीजेपी के कार्यक्रम के निमंत्रण को सम्मानपूर्वक अस्वीकार कर दिया है।


संबंधित आलेख: