Big Breaking: 14 फरवरी को यूपी पहुंचेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा! 20 जिलों में कोआर्डिनेटर बनाए, सौंपी जिम्मेदारी
नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है और यह यात्रा आगामी 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश पहुंचेगी। राहुल गांधी की इस न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस ने 20 जिलों में कोऑर्डिनेटर बनाए हैं और वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंप गई है। उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा 11 दिनों में 20 जिलों का सफर तय करेगी और 25 फरवरी को आगरा होते हुए राजस्थान चली जाएगी। राहुल गांधी की यह यात्रा चंदौली, बनारस ,भदोही, प्रयागराज प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बुलंदशहर अलीगढ़ और हाथरस होते हुए आगरा से राजस्थान में प्रवेश करेगी। कांग्रेस ने 6 फरवरी को यात्रा को लेकर एक बड़ी बैठक बुलाई है जिसमें हर जिले का एक कोऑर्डिनेटर मौजूद रहेगा। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए एक वॉर रूम भी बनाया गया है जो यात्रा की सीधी मॉनिटरिंग करेगा। प्रदेश के कोऑर्डिनेटर और पूर्व सांसद पीएल पुनिया, सह संयोजक और सीएलपी लीडर आराधना मोना मिश्रा, विधायक वीरेंद्र चौधरी, मीडिया अध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉक्टर सीपी राय राहुल गांधी की इस पूरी यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार मीटिंग कर आगे बढ़ रहे हैं।