• Home
  • News
  • Big Breaking: Corona crisis deepens in Delhi, leave of officers and employees of all departments canceled, number of beds in hospitals also increased

बिग ब्रेकिंग:दिल्ली में गहराया कोरोना संकट,सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी हुई रद्द,अस्पतालों में बेड्स की संख्या भी बढ़ाई

editor
  • Kanchan Verma
  • January 06, 2022 02:01 AM
Big Breaking: Corona crisis deepens in Delhi, leave of officers and employees of all departments canceled, number of beds in hospitals also increased

राजधानी दिल्ली में कोरोना संकट गहराता जा रहा है। दिल्ली के स्वास्थ्य कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आने लगे है । मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 12 अलग अलग हॉस्पिटल्स में 465 से ज़्यादा स्वास्थ्य कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है जिसके बाद दिल्ली सरकार में अहम फैसला लेते हुए सभी विभागों के कर्मचारियों की छूट्टी रद्द कर दी है। दिल्ली सरकार ने साथ ही ये निर्देश भी दिए है कि अगले आदेश तक मेडिकल लिव को छोड़ कोई भी छुट्टी नही दी जायेगी। और न ही अधिकारियों और कर्मचारियों को दिल्ली से बाहर कही भी जाने की अनुमति होगी। 
आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना अस्पतालो में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 782 से अधिक है जिनमे बताया जा रहा है कि 69 कोविड सस्पेक्ट है। बीते 24 घण्टो में कुल 708 मरीजो को अस्पताल में भर्ती किया गया है। 
दिल्ली के अस्पतालों में बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए बेड की संख्या भी बढ़ाई गई है।
कुल 3316 बेड्स से बढ़ाकर 4350 बेड्स हुई संख्या
1. इंदिरा गांधी हॉस्पिटल- 1181 बेड्स से बढ़ाकर 1500 बेड्स
2. लोक नायक हॉस्पिटल+ गुरु नानक आई सेंटर+ रामलीला मैदान- 650 से बढ़ाकर 750 बेड
3. गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल+ रामलीला मैदान- 600 से बढ़ाकर 750 बेड्स
4. बुराड़ी हॉस्पिटल- 300 से बढ़ाकर 400
5. राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल- 150 से बढ़ाकर 300
6. अंबेडकर नगर हॉस्पिटल - 135 बेड्स से बढ़ाकर 200
7. दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल- 100 से बढ़ाकर 150 बेड्स
8.  दीपचंद बंधु हॉस्पिटल - 100 से बढ़ाकर 150 बेड्स
9. डॉ बाबा साहेब अंबेडकर हॉस्पिटल- 100 बेड्स से बढ़ाकर 150 बेड्स


संबंधित आलेख: