• Home
  • News
  • Big Breaking: Demand for Women's Reservation Bill! Telangana CM's daughter sits on hunger strike in Delhi, leaders of 17 opposition parties also present

बिग ब्रेकिंगः महिला आरक्षण बिल की मांग! दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठी तेलंगाना सीएम की बेटी, 17 विपक्षी दलों के नेता भी मौजूद

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 10, 2023 07:03 AM
 Big Breaking: Demand for Women's Reservation Bill! Telangana CM's daughter sits on hunger strike in Delhi, leaders of 17 opposition parties also present

नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल की मांग को लेकर आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिन की भूख हड़ताल कर रही हैं। वे संसद के बजट सत्र में महिला आरक्षण बिल लाने की मांग कर रही हैं।  उनके साथ AAP, अकाली दल, PDP, TMC, JDU, NCP, CPI, RLD, NC और समाजवादी पार्टी समेत 17 विपक्षी दलों के नेता भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल जरूरी है और इसे जल्दी से लाने की जरूरत है। मैं आपसे वादा करती हूं कि जब तक ये बिल नहीं आएगा तब तक ये प्रदर्शन नहीं रुकेगा। ये बिल देश के विकास में मदद करेगा। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने धरना देने की परमिशन नहीं दी थी। इस पर कविता ने कहा था- 'परमिशन पहले दे दी गई थी। अब अचानक इसे रद्द कैसे किया जा सकता है। मैं इस बारे में पुलिस से बात करूंगी। कविता ने कहा कि पिछले 27 सालों से महिला आरक्षण बिल के लिए संघर्ष चल रहा है। कितनी भी सरकारें बदलीं, उसे मंजूरी नहीं मिली। लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण होना चाहिए। हम इस विधेयक के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। भाजपा ने 2014 और 2019 के चुनाव में महिला आरक्षण बिल का वादा किया था, लेकिन अब इस पर बात नहीं कर रही है।


संबंधित आलेख: