• Home
  • News
  • Big Breaking: ED sent summons to Kejriwal for the fourth time! Called for questioning on January 18, politics will heat up again

Big Breaking: केजरीवाल को ईडी ने चौथी बार भेजा समन! पूछताछ के लिए 18 जनवरी को बुलाया, फिर गरमायेगी सियासत

editor
  • Awaaz Desk
  • January 13, 2024 07:01 AM
Big Breaking: ED sent summons to Kejriwal for the fourth time! Called for questioning on January 18, politics will heat up again

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को चौथी बार समन भेजा है। केजरीवाल को शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए 18 जनवरी को बुलाया है। इसके पहले भी ईडी उन्हें तीन बार समन भेज चुकी है लेकिन अरविंद केजरीवाल पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। 3 जनवरी को भी ईडी ने अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। अरविंद केजरीवाल ने ईडी के नोटिस को गैरकानूनी बताया है और कहा कि राजनीतिक दुर्भावना के तहत उन्हें बार-बार परेशान किया जा रहा है। इससे पहले 2 नवंबर और 21 दिसंबर को भी ईडी ने अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया था। उन्हें पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया था। 2 नवंबर वाले समन के दौरान अरविंद केजरीवाल चुनावी दौरे पर चले गए थे। जबकि 21 दिसंबर वाले समन के दौरान वह विपश्यना के लिए पंजाब चले गए थे। इस बीच खबर है कि अरविंद केजरीवाल गोवा दौरे पर जाने वाले हैं। 18, 19 और 20 जनवरी को अरविंद केजरीवाल गोवा में रहेंगे। ऐसे में संभव है कि वह चौथी बार भी ईडी की पूछताछ में शामिल न हो। गोवा में अरविंद केजरीवाल पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और आने वाले चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे।


संबंधित आलेख: