• Home
  • News
  • Big Breaking: Election dates may be announced in five states by 3.30 pm today! Election commission will hold press conference, code of conduct may be implemented soon

बिग ब्रेकिंगः आज शाम साढ़े तीन बजे तक हो सकता है पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान! चुनाव आयोग करेगा प्रेस कां­फ्रेंस, जल्द लग सकती है आचार संहिता

editor
  • Manoj Kumar
  • January 08, 2022 06:01 AM
Big Breaking: Election dates may be announced in five states by 3.30 pm today! Election commission will hold press conference, code of conduct may be implemented soon

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान आज शाम साढ़े तीन बजे हो सकता है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग आज शाम 3 बजकर 30 मिनट पर प्रेस कांफ्रेंस कर उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में होने वाले चुनावों के तारीखों का ऐलान करेगा। इसी के साथ इन सभी पांच राज्यों में आचार संहिता लगने का ऐलान भी हो सकता है। बता दें कि इन राज्यों में विधानसभाओं का कार्यकाल अगले दो से तीन महीने में पूरा हो रहा है। सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश में 6 से 8 चरण में, जबकि पंजाब में 3 चरण में चुनाव कराने की योजना है। उत्तराखंड और गोवा में एक ही चरण में, जबकि मणिपुर में 2-2 चरण में चुनाव कराए जाने की तैयारी की गई है। इससे पहले चुनाव आयोग (ECI) ने शुक्रवार को ही कैंपेनिंग के लिए कैंडिडेट्स के खर्च की सीमा बढ़ाई थी। अब लोकसभा चुनाव के दौरान कैंडिडेट्स अपने पार्लियामेंट्री एरिया में साल 2014 में तय किए गए 70 लाख रुपए के बजाय 95 लाख रुपए और 54 लाख रुपए के बजाय 75 लाख रुपए खर्च कर पाएंगे। इसी तरह, विधानसभा चुनाव के दौरान भी 28 लाख रुपए की जगह 40 लाख रुपए और 20 लाख रुपए की बजाय 28 लाख रुपए खर्च कर पाएंगे। आयोग ने यह खर्च सीमा अपनी एक कमेटी की सिफारिशों के आधार पर बढ़ाई है।


संबंधित आलेख: