• Home
  • News
  • Big Breaking: Fake currency gang busted! Notes worth Rs 5 crore were circulated in the market in five years, police arrested three accused

बिग ब्रेकिंगः नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश! पांच साल में बाजार में चला दिए पांच करोड़ के नोट, पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन आरोपी

editor
  • Awaaz Desk
  • January 02, 2024 10:01 AM
Big Breaking: Fake currency gang busted! Notes worth Rs 5 crore were circulated in the market in five years, police arrested three accused

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पचास लाख रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं। इन लोगों ने बाकायदा नकली नोट छापने का एक सेटअप बना रखा था। पुलिस के मुताबिक पिछले 5 साल में इन तीन आरोपियों 5 करोड़ रुपए के नकली नोट बाजार में चला भी दिए। पकड़ में आए आरोपियों की पहचान आसिफ अली, दानिश अली और सरताज खान के रूप में हुई है, ये सभी उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं। 

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को कुछ दिन पहले जानकारी मिली कि आसिफ नाम का एक युवक जाली नोट बाजार में धड़ल्ले से बेच रहा है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बदायूं में उसने बाकायदा एक सेटअप भी बना रखा है। जहां पर वह नकली नोट छापता है। फिर देश के अलग-अलग इलाकों में उन रुपयों को नकली नोट के कारोबारियों को बेच देता है। इसी दौरान दिल्ली पुलिस को पता लगा कि आसिफ बड़ी मात्रा में नकली नोट के साथ दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास आने वाला है। 

इस जानकारी के मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैप लगा दिया। रविवार देर रात तकरीबन 10 बजे के आसपास जब पुलिस ने आसिफ को स्पॉट किया तो उसे पकड़ने की कोशिश की। आसिफ पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पकड़ा गया। उसके साथ-साथ दो अन्य साथी दानिश और सरताज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

इसके बाद जब पुलिस ने आसिफ की टीयूवी गाड़ी की जांच की तो उसमें से पांच-पांच सौ के के 50 लाख के नकली नोट बरामद हुए। इन तीनों की गिरफ्तारी के पास पुलिस ने इन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया और 4 दिन की रिमांड पर लिया। डिमांड के दौरान दिल्ली पुलिस इन तीनों को लेकर बदायूं उनके ठिकाने पर गई तो वहां उसे नकली नोट छापने का पूरा सेट मिला. जिसमें लैपटॉप, प्रिंटर, स्याही और पेपर शामिल थे।


संबंधित आलेख: