• Home
  • News
  • Big Breaking: Famous comedian Raju Srivastava's condition critical! Swelling in one part of the brain, frequent seizures since late night

बिग ब्रेकिंगः मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर! ब्रेन के एक हिस्से में सूजन, देर रात से बार-बार पड़ रहे हैं दौरे

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • August 18, 2022 08:08 AM
 Big Breaking: Famous comedian Raju Srivastava's condition critical! Swelling in one part of the brain, frequent seizures since late night

नई दिल्ली। मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की हालत लगातार बिगड़ रही है। बताया जा रहा है कि देर रात से उन्हें बार-बार दौरे पड़ रहे हैं। डॉक्टरों ने उनके सिर का सीटी स्कैन कराया तो दिमाग के एक हिस्से में सूजन मिली है। उनके बड़े भाई सीपी श्रीवास्तव ने बताया कि दिमाग में सूजन के चलते पानी मिला है। डॉक्टरों ने हालत चिंताजनक बताई है।परिवार के लोग और कई रिश्तेदार दिल्ली एम्स पहुंच चुके हैं। उधर राजू श्रीवास्वत के स्वास्थ्य लाभ के लिए उनके शुभचिंतक, प्रशंसक और फिल्मी जगत से जुड़े लोग ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।  काशी विश्वनाथ धाम और उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप हो रहा है।

बता दें कि  10 अगस्त 2022 को राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। मगर वे अभी तक होश में नहीं आए हैं। 4 दिन पहले सिंगर कैलाश खेर ने भी राजू श्रीवास्तव के लिए 21 संतों से मृत्युंजय जाप कराने के लिए कहा था। परिवार अब धार्मिक आस्थाओं के साथ राजू की अच्छी सेहत के लिए प्रयास कर रहा है। 

बड़े भाई सीपी श्रीवास्तव के मुताबिक, राजू को पिछले 4 दिनों से बुखार आ रहा था। बुधवार की शाम उन्हें राहत मिली थी। राजू की आंखों की पुतली और गले में कुछ हरकत दिखने लगी थी। आंख के रेटिना के मूवमेंट को डॉक्टर्स अच्छा संकेत मान रहे थे। राजू को रविवार तक 20%ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। मंगलवार को इसको 10% और कम कर दिया गया। यानी, उनकी बॉडी को सिर्फ 10% ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ रही थी। डॉक्टरों का कहना था कि एक-दो दिन में वेंटिलेटर हटा दिया जाएगा। उन्हें नली से दूध भी दिया जा रहा था, लेकिन एक बार फिर हालत बिगड़ने से परिजन में चिंता बढ़ गई है।


संबंधित आलेख: