• Home
  • News
  • Big Breaking: Famous Punjabi Singer Daler Mehndi Arrested! Sentence of 2 years in pigeon pelting case, sent to the jail where Sidhu is

बिग ब्रेकिंगः मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी गिरफ्तार! कबूतरबाजी केस में 2 साल कैद की सजा बरकरार, जिस जेल में सिद्धू हैं वहीं भेजे गए

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • July 14, 2022 12:07 PM
Big Breaking: Famous Punjabi Singer Daler Mehndi Arrested! Sentence of 2 years in pigeon pelting case, sent to the jail where Sidhu is

नई दिल्ली। कबूतरबाजी मामले में मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दलेर मेहंदी पर 2003 में कबूतरबाजी का केस दर्ज हुआ था। इसमें उन्हें पहले 2 साल कैद हुई थी। सजा को उन्होंने पटियाला के सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। वहां भी सजा बरकरार रहने की वजह से उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दलेर को अब सजा काटने के लिए पटियाला सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू भी इसी जेल में बंद हैं।

बता दें कि 2003 में दलेर मेहंदी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, उनपर लोगों को गैर कानूनी रूप से विदेश भेजने का आरोप लगाया गया था। कहा गया कि ऐसा करने के लिए दलेर मेहंदी ने लोगों से मोटी रकम वसूल की थी। 1998 और 1999 के दौरान दलेर मेहंदी ने कम से कम 10 लोगों को गैर कानूनी रूप से सेन फ्रांसिस्को और न्यू जर्सी में छोड़ दिया था। इसके बाद दलेर मेहंदी और उनके दिवंगत भाई शमशेर सिंह के खिलाफ केस किया गया था। केस दर्ज होने के बाद दोनों भाईयों के खिलाफ करीबन 35 शिकायतें सामने आई थीं।

आपको यह भी बता दें कि कबूतरबाजी का मतलब होता है लोगों को अवैध तरीके से विदेश भेजने का धंधा। यह धंधा पंजाब ही नहीं, देश के कई हिस्सों में अलग-अलग नामों से वर्षों से जारी है। पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी विदेश में शो के लिए जाते रहते हैं। उन पर आरोप है कि शो के लिए जाते वक्त वह 1998-99 में अवैध तरीके से 10 लोगों को अपने साथ अमेरिका ले गए। उन्होंने इन लोगों को अपनी टीम का हिस्सा बताया। उन्हें विदेश ले जाने के बदले पैसे लिए गए। इसके बाद पहले दलेर के भाई शमशेर पर 19 सितंबर 2003 को मानव तस्करी का केस दर्ज हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने इसमें दलेर को भी नामजद कर लिया।


संबंधित आलेख: