Big Breaking: भाषण के दौरान राम मंदिर पर सवाल उठा रहे थे पूर्व सांसद! अचानक गिरा मंच, मची भगदड़
अयोध्या। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जहां देशभर में राम भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं कुछ लोग इसपर लगातार राजनीति कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार से सामने आया है, यहां पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी ने एक सभा के दौरान राम मंदिर पर सवाल उठाया। उन्होंने सवाल किया कि राम मंदिर की बनावट से छेड़छाड़ क्यों हुई? इसी दौरान मंच गिर गया। दरअसल, गया के अतरी प्रखंड के डिहुरी गांव में पसमांदा वंचित महासंगठन ने 18 जनवरी 2024 को स्वत्रंत्रता सेनानी अब्दुल क्यूम अंसारी की 51वीं पुण्यतिथि सभा का आयोजन किया था। इस सभा में पसमांदा वंचित महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी भी शामिल हुए थे।
सभा चल रही थी और आयोजित सभा के मंच से एक वक्ता सभा को संबोधित कर रहे थे। जैसे ही सभा को संबोधित कर रहे वक्ता ने श्री राम भगवान और केंद्र सरकार पर निशाना साधा, पूरा मंच ताश के पत्ते की तरह गिर गया। इस घटना के दौरान मंच पर बैठे सभी लोग जमीन पर आ गिरे। मंच गिरने से पूर्व सांसद सह पसमांदा वंचित महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अली अनवर अंसारी को पैर में चोट लगी है। मंच गिरने के बाद जमीन पर टेबल लगाकर सभा को फिर से शुरू किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद अली अनवर अंसारी ने कहा कि हमने यहा के लोगों से पूछा था की मंच टूटेगा तो नहीं, तो लोगो ने कहा था की मंच नहीं टूटेगा। हमने मजाक में कहा था की बहुत ठंड है और यह कांप रहा है ठंड से और तभी मंच गिर गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।