• Home
  • News
  • Big Breaking: Girls are being auctioned in stamp paper! The younger the girl, the more she bids, threatening to rape the mother if she refuses! Women's Commission furious

बिग ब्रेकिंग:शर्मनाक!स्टाम्प पेपर में हो रही है लड़कियों की नीलामी!जितनी कम उम्र की लड़की बोली उतनी ही ज़्यादा,मना करने पर माँ के साथ रेप की धमकी!भड़का महिला आयोग

editor
  • Kanchan Verma
  • October 29, 2022 08:10 AM
Big Breaking: Girls are being auctioned in stamp paper! The younger the girl, the more she bids, threatening to rape the mother if she refuses! Women's Commission furious

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से देश की इज्जत दागदार और मानवता को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। यहां स्टाम्प पेपर पर लड़कियों को बेचा जा रहा है। नेपाल, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, के बाद अब राजस्थान की लड़कियों की इज्जत अब दिनदहाड़े स्टांप पेपर पर लिखकर नीलाम की जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि लड़की जितनी छोटी कीमत उतनी ज्यादा। ऐसे में आठ से 18 साल की लड़की देह की मंडी में उतरी जा रही हैं। मना करने पर लड़कियों के माँ के साथ रेप करने की धमकी दी जा रही है इस धमकी के आगे लड़कियां मजबूर होकर इस दलदल में धँसती जा रही है।इन लड़कियों को उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, मुंबई व दिल्ली ही नहीं बल्कि विदेशों तक भेजा जा रहा है और गुलाम के रूप में उनका शोषण हो रहा है।
राजस्थान में कथित रूप से स्टाम्प पेपर के जरिए लड़कियों की नीलामी का मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अशोक गहलोत सरकार को नोटिस जारी किया है। NHRC ने सरकार से पूछा है, उसने इस तरह के अपराधों के खिलाफ क्या-क्या कार्रवाइयां की हैं और इन्हें रोकने के लिए क्या व्यवस्था है। आयोग ने सरकार से राजस्थान की ग्राम पंचायतों के काम करने के तरीकों के बारे में भी जानकारी देने को कहा है।
अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी शुक्रवार को कर्ज चुकौती के विवादों को निपटाने के लिए स्टाम्प पेपर पर लड़कियों की कथित नीलामी की रिपोर्ट की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। साथ ही कहा कि यह बेहद भयावह और दर्दनाक है। आयोग ने कहा, यह बताया गया है कि गांव की कई बस्तियों में लड़कियों को स्टांप पेपर पर वेश्यावृत्ति के लिए बेचा जाता है। राष्ट्रीय महिला आयोग को कई मीडिया पोस्ट मिले हैं, जिसमें यह बताया गया है कि राजस्थान के भीलवाड़ा में कर्ज चुकौती के विवादों को निपटाने के लिए लड़कियों की नीलामी की गई थी। गांव की कई बस्तियों में लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए बेचा जाता है। कुछ मामलों में विवादों के निपटारे के लिए जाति पंचायतों के फरमान पर उनकी माताओं के साथ दुष्कर्म किया जाता है। एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी राजस्थान के मुख्य सचिव को इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने और की गई कार्रवाई से आयोग को अवगत कराने के लिए पत्र लिखा है।


संबंधित आलेख: