• Home
  • News
  • Big Breaking: Golden Boy Neeraj Chopra will not play in Commonwealth Games! Will rest for a month due to injury, Rohit will throw spear in his place

बिग ब्रेकिंगः कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं खेलेंगे गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा! चोट लगने के चलते एक महीने तक करेंगे रेस्ट, उनकी जगह रोहित फेंकेंगे भाला

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • July 26, 2022 07:07 AM
Big Breaking: Golden Boy Neeraj Chopra will not play in Commonwealth Games! Will rest for a month due to injury, Rohit will throw spear in his place

नई दिल्ली। खेल प्रेमियों के लिए यह खबर मायूस करने वाली है। बताया जा रहा है कि ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं खेलेंगे। चोट लगने के चलते उन्हें गेम्स से बाहर रखा गया है। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से शुरू हो रहा है, जिसमें नीरज चोपड़ा को प्रतिभाग करना था, लेकिन चोट लगने के चलते वह नहीं खेल पायेंगे। आपको यह भी बता दें कि नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन फाइनल के दौरान चोट लगी थी। फाइनल के दौरान नीरज चोपड़ा अपनी जांघ पर पट्टी लपेटते भी नजर आए थे।
इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजीव मेहता ने नीरज के कॉमनवेल्थ में न खेलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि WAC के फाइनल के दौरान उन्हें इंजरी आई थी। वे अभी भी फिट नहीं है। वर्ल्ड एथलेटिक्स इवेंट के बाद नीरज चोपड़ा का MRI स्कैन हुआ था, जिसमें ग्रोइन एंजरी की बात पता लगी है। ऐसे में नीरज चोपड़ा को करीब एक महीने का आराम की सलाह दी गई है। कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा का मैच 5 अगस्त को होना था, उसी दिन जेवलिन थ्रो का इवेंट था। अब इस फील्ड में भारत की उम्मीदें डीपी मनु और रोहित यादव से हैं। जेवलिन थ्रो में अब यह दोनों ही भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।


संबंधित आलेख: