Big Breaking: दिल दहलाने वाली घटना! हाईवे पर रातभर शव को रौंदती रहीं गाड़ियां, पूरे शरीर में बची सिर्फ एक उंगली
आगरा। यूपी के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक शख्स का क्षत विक्षित शव मिला है। पुलिस का कहना है कि कोहरे के कारण रातभर गाड़ियां शव को रौंदती रहीं। फिलहाल पुलिस ने शव के बचे हुए अवशेष को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि गाड़ी की चपेट में आ जाने के कारण उसकी मौत हुई है। घटना पर फतेहाबाद थाने के प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर करीब 40 साल के शख्स के मृत पाये जाने की सूचना मिली। जिसके बाद सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) गिरीश कुमार पुलिसकर्मियों एवं फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि रात भर शव के ऊपर से गाड़ियां गुजरीं। जिसके कारण शव क्षत-विक्षत हो गया। शख्स के पूरे शरीर में सिर्फ हाथ की एक अंगुली ही साफ बची है। घनटा के बारे में जानकर लोग हैरानी जता रहे हैं। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि उंगली के आधार पर पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट ले लिए हैं। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरएन सिंह ने बताया, “घना कोहरा होने के कारण सड़क पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, जबकि हमारी सुरक्षा गाड़ियां लगातार गश्त करती हैं।” फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।