• Home
  • News
  • Big Breaking: Heavy firing in Gurdaspur, Punjab! 4 people died due to shooting, heavy force deployed

Big Breaking: पंजाब के गुरदासपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग! गोली लगने से 4 लोगों की मौत, भारी फोर्स तैनात

  • Awaaz Desk
  • July 08, 2024
Big Breaking: Heavy firing in Gurdaspur, Punjab! 4 people died due to shooting, heavy force deployed

नई दिल्ली। पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां गुरदासपुर में ताबड़तोड़ गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। खबरों की मानें तो आमने-सामने हुए फायरिंग में दो पक्षों के दो-दो लोगों की मौत हो गई है। वजह आपसी रंजिश को बताया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने जानकारी दी है कि फायरिंग के दौरान दोनों तरफ से कुल 13 लोग थे। मामला रविवार की रात रविवार की रात बटाला के विथवान गांव में सामने आया था। 8 गंभीर घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुलेआम गोलीबारी का यह मामला सामने आने के बाद अब राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भगवंत मान सरकार पर सवाल उठाए हैं। सिरसा ने सोशल साइट एक्स पर लिखा, “कल मौर मंडी और आज बटाला से पंजाब का एक नया वीडियो आया है जिसमें हत्याएं हो रही हैं। आज बटाला में दिनदहाड़े चार लोगों की हत्या कर दी गई। विरोधी गुट आपस में भिड़ गए। पंजाब में जंगल राज है!! पंजाब में गैंगस्टर और ड्रग तस्करों का कब्ज़ा है। पंजाब पुलिस अपना नियंत्रण खो चुकी है।


संबंधित आलेख: