• Home
  • News
  • BIG BREAKING: High alert in UP after Kerala blast! Intelligence department keeps an eye on every activity, orders ATS and police to remain alert

BIG BREAKING: केरल ब्लास्ट के बाद यूपी में हाई अलर्ट! हर गतिविधि पर खुफिया विभाग की नजर, एटीएस और पुलिस को सतर्कता बरतने के आदेश

editor
  • Awaaz Desk
  • October 29, 2023 08:10 AM
BIG BREAKING: High alert in UP after Kerala blast! Intelligence department keeps an eye on every activity, orders ATS and police to remain alert

लखनऊ। केरल के एर्नाकुलम में कन्वेंशन सेंटर पर आज एक बड़ा धमाका हुआ है। इस धमाके में एक की मौत हो गयी, जबकि दर्जनों लोग जख्मी हुए हैं। इस ब्लास्ट के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। वहीं मामले की जांच के लिए एनआईए की टीम पहुंची है। इधर बम ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यूपी एटीएस और समस्त जिलों की पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ संदिग्धों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही, इस्राइल-फलस्तीन से जुड़े हर विरोध प्रदर्शन पर पैनी नजर रखने को कहा गया है। स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि इस्राइल-हमास युद्ध के दृष्टिगत पहले भी अलर्ट किया गया था। केरल की हालिया घटना के बारे में जानकारी जुटाई जाए रही है। एहतियात के तौर पर इस्राइल और फलस्तीन के समर्थन को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। इनमें मौजूद लोगों के साथ-साथ वर्चुअली जुड़ने वालों की भी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

यूपी पुलिस केरल पुलिस और अन्य केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के संपर्क में है। प्रदेश में केरल के कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। बता दें कि प्रदेश में पीएफआई, सीएफआई, वहदत ए इस्लामी आदि संगठनों से जुड़े तमाम संदिग्ध लोग जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। हाल ही में एनआईए ने लखनऊ, भदोही, संतकबीरनगर, बलिया समेत सात जिलों में इन संगठनों से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापे मारे थे। इस बारे में यूपी एटीएस से भी गोपनीय सूचनाएं साझा की गई हैं।


संबंधित आलेख: