• Home
  • News
  • Big Breaking: Home Minister Shah reached Uttarakhand! Inaugurated various schemes of the Cooperative Department, Chief Minister Dhami warmly welcomed

बिग ब्रेकिंगः गृहमंत्री शाह पहुंचे उत्तराखण्ड! सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने किया जोरदार स्वागत

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 30, 2023 10:03 AM
Big Breaking: Home Minister Shah reached Uttarakhand! Inaugurated various schemes of the Cooperative Department, Chief Minister Dhami warmly welcomed

देहरादून। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखण्ड दौरे पर हैं। शाह के उत्तराखण्ड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भल्ला इंटर कालेज मैदान में उनका जोरदार स्वागत किया। गृहमंत्री शाह ने यहां पहुंचने के बाद सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ भी किया। वहीं ऋषिकुल मैदान हरिद्वार से प्रदेशभर की 670 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का कम्प्यूटरीकरण के कार्य का उन्होंने शुभारंभ किया। इस योजना के शुरू होने से प्रदेशभर के किसानों को समितियों के माध्यम से एक ही छत के नीचे विभिन्न सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के 95 एमपैक्सों में जन सुविधा केंद्र एवं जन औषधि केन्द्रों की स्थापना का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। साथ ही दीन दयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत शून्य ब्याज दर पर ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को चेक वितरण भी किया गया। इससे पहले सीएम धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आदि ने भी शाह का जोरदार स्वागत किया। 


संबंधित आलेख: