Big Breaking: दिल्ली पुलिस के मालखाने में धधकी भीषण आग! सैकड़ों कार और बाइकें हुई राख, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां वाजीराबाद पुलिस स्टेशन के मालखाने में भीषण आग लग गई। आग लगने से तकरीबन 250 टू व्हीलर और 200 के लगभग कार जलकर खाक हो गई। अग्निकाण्ड से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अधिकारी के अनुसार, मालखाना में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर 5 फायर बिग्रेड का गाड़ियों को रवाना किया गया था, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस भीषण आग से 200 कारें और लगभग 250 दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। हालांकि, अन्य किसी भी हताहत की जानकारी नहीं मिली है।