• Home
  • News
  • Big Breaking: Instagram services down for thousands of users! Difficulty in accessing, Twitter was also down in the past

बिग ब्रेकिंगः हजारों यूजर्स के लिए डाउन रही इंस्ट्राग्राम सेवाएं! एक्सेस करने में आई परेशानी, बीते दिनों ट्विटर भी हुआ था डाउन

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 09, 2023 09:03 AM
Big Breaking: Instagram services down for thousands of users! Difficulty in accessing, Twitter was also down in the past

नई दिल्ली। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम से जुड़ी एक खबर सामने आई है, गुरूवार सुबह हजारों यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम सेवाएं डाउन रहीं। इस दौरान यूजर्स को इंस्टाग्राम पर एक्सेस करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector.com (डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम) के मुताबिक गुरुवार सुबह 30 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इंस्टाग्राम पर एक्सेस ना कर पाने की शिकायत की। खबरों के मुताबिक इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta ने अभी तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। डाउनडिटेक्टर आउटेज ग्राफ के अनुसार, ज्यादातर आउटेज सुबह 7 बजे (भारतीय समय अनुसार) के आसपास रिपोर्ट किए गए थे। सुबह 81% यूजर्स को ऐप का उपयोग करते समय समस्याओं का सामना करना पड़ा, जबकि 15% को वेबसाइट का उपयोग करते समय और 5% यूजर्स को लॉग इन करते समय समस्याओं का सामना करना पड़ा। इससे पहले इसी महीने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की सर्विस भी ठप पड़ गईं थी। यूजर्स को अपनी टाइम लाइन पर ट्वीट देखने और नया ट्वीट पोस्ट करने में परेशानी हो रही थी। डाउन डिटेक्टर के अनुसार, यह समस्या दोपहर 3.47 बजे से शुरू हुई थी।


संबंधित आलेख: