• Home
  • News
  • Big Breaking: Israel-Hamas war increases restlessness across the world! 4200 people have died so far, today German Chancellor will visit Israel and tomorrow Biden will visit

बिग ब्रेकिंगः इजरायल-हमास युद्ध ने बढ़ाई दुनियाभर में बैचेनी! अबतक 4200 लोगों की मौत, आज जर्मन चांसलर तो कल बाइडेन करेंगे इजरायल का दौरा

editor
  • Awaaz Desk
  • October 17, 2023 10:10 AM
Big Breaking: Israel-Hamas war increases restlessness across the world! 4200 people have died so far, today German Chancellor will visit Israel and tomorrow Biden will visit

नई दिल्ली। इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। इस युद्ध के बाद दुनिभर में बेचैनी देखी जा रही है। दोनों तरफ से मिसाइलें और रॉकेट से हमले किए जा रहे हैं। युद्ध के चलते दोनों देशों में करीब 4200 लोगों की जान गई है। खबरों की मानें तो आज मंगलवार को जर्मन चांसलर इजरायल पहुंचे हैं। इतना ही नहीं कल बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी इजरायल और मिडिल ईस्ट का दौरा करेंगे और युद्ध के हालात के बारे में जानकारी लेंगे। बता दें कि हमास के लड़ाकों ने 7 अक्टूबर को अचानक इजरायल में घुसपैठ कर दी थी और दक्षिणी इलाके के शहरों में बर्बरता की थी। वहां हमलों में 1,300 लोगों की मौत हो गई थी। बड़ी संख्या में इजरालियों को बंधक बना लिया था और गाजा ले गए थे। हमास के हमले के बाद इजरायल ने युद्ध का ऐलान किया और गाजा पट्टी को घेर लिया। वहां तब से इजरायल की तरफ से हमास के लड़ाकों को सफाया करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इजरायल के समर्थन में जर्मनी भी आया था। अब मंगलवार को जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज इजरायल दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनका एक बयान भी आया है। स्कोल्ज ने कहा, हमास को फिलिस्तीनियों की ओर से बोलने का कोई अधिकार नहीं है। स्कोल्ज ने कहा, फिलिस्तीनी, हमास नहीं हैं और हमास को उनकी ओर से बोलने का कोई अधिकार नहीं है। गाजा पट्टी की फिलिस्तीनी आबादी भी हमास से पीड़ित है। इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजावासियों तक मानवीय सहायता पहुंचाने पर सहमति जताई थी।

 


संबंधित आलेख: