BIG BREAKING: गाजा पर लगातार बम बरसा रहे इजरायल के लड़ाकू विमान! जमीन-आसमान के बाद अब समंदर से घेराबंदी, समंदर में उतरा कुतुब मीनार से ऊंचा जंगी जहाज
नई दिल्ली। इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है, इजरायल के लड़ाकू विमान लगातार गाजा पट्टी पर बम बरसा रहे हैं जिसके चलते यहां तबाही मची हुई है। गाजा की सरहद से जुटे तमाम इलाकों में इजरायली टैंक गोले दाग रहे हैं। खबरों की मानें तो आसमान और जमीन के बाद अब समंदर के जरिए हमास की घेराबंदी शुरू कर दी गई है। इस काम में अमेरिका भी इजरायल की मदद कर रहा है। उसके दो विमान वाहक जंगी पोत भूमध्य सागर में इजरायल की मदद के लिए पहुंच गए हैं। अमेरिका का जंगी जहाज यूएसएस गेराल्ड आर फोर्ड और यूएसएस आइजनहावर इजरायल की मदद के लिए तैनात कर दिया गया है। गेराल्ड आर फोर्ड को दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट कैरियर माना जाता है। परमाणु ऊर्जा से चलने वाला जंगी जहाज गेराल्ड फोर्ड 76 मीटर ऊंचा है। इस तरह उसकी ऊंचाई दिल्ली के कुतुब मीनार (73 मीटर) से भी ज्यादा है। इसकी क्षमता 1 लाख टन से ज्यादा बताई गई है। इस पर एक साथ 70 फाइटर जेट ले जा सकते हैं। इस चलाने के लिए 4500 नौसैनिक लगातार काम करते रहते हैं। इसकी रफ्तार 56 किमी प्रतिघंटा है। इसी तरह अमेरिका दूसरा सबसे बड़ा जंगी जहाज आइजन हावर साल 1977 से तैनात है। इसने खाड़ी युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। इसमें एक साथ 56 फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर तैनात किए जा सकते हैं। थ्रीडी रडार से लैस इस जंगी जहाज में टारगेट को इंटरसेप्ट करके नष्ट करने की क्षमता है।