बिग ब्रेकिंगः उत्तराखण्ड समेत देश के 11 राज्यों में आइटी का छापा! यूफ्लेक्स कंपनी के ठिकानों पर कार्रवाई, मचा हड़कंप
नई दिल्ली। देश के 11 राज्यों में 64 जगहों पर आइटी ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि आइटी ने यूफ्लेक्स लिमिटेड के ठिकानों पर छापा मारा है। सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, तमिलनाडु, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में करीब 64 जगहों पर आइटी की छापेमारी जारी है। वहीं इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अलावा एनआईए ने 8 राज्यों में 70 से अधिक जगहों पर छापेमारी चल रही है। ये कार्रवाई गैंगस्टर केस मामले को लेकर की जा रही है।