• Home
  • News
  • Big Breaking: Jailed Nargis Mohammadi gets Nobel Peace Prize! Fought a long battle to raise the voice of women, the government arrested her 13 times

बिग ब्रेकिंगः जेल में बंद नरगिस मोहम्मदी को मिला नोबेल शांति पुरस्कार! महिलाओं की आवाज बुलंद करने के लिए लड़ी लंबी लड़ाई, सरकार ने 13 बार किया था अरेस्ट

editor
  • Awaaz Desk
  • October 06, 2023 11:10 AM
Big Breaking: Jailed Nargis Mohammadi gets Nobel Peace Prize! Fought a long battle to raise the voice of women, the government arrested her 13 times

नई दिल्ली। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। उन्‍होंने ईरान में मानवाधिकारों को बढ़ावा देने का साथ ही सभी के लिए फ्रीडम को लेकर लंबी लड़ाई लड़ी। इसके लिए नरगिस को साल 2023 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

बता दें कि नरगिस मोहम्मदी उस बहादुर महिला का नाम है, जिसे  ईरान की सरकार ने 13 बार अरेस्ट किया, लेकिन उनके बुलंद हौसलों में कमी नहीं आई। इतना ही नहीं नरगिस ने 31 साल जेल में बिताए हैं। उन्हें 154 कोड़ों की सजा सुनाई गई थी। नरगिस मोहम्‍मदी को जब यह सर्वोच्च पुरस्‍कार दिया गया, उस वक्त भी वह जेल में बंद हैं।

नोबेल पुरस्कार समिति के अनुसार नरगिस मोहम्मदी को अपने संघर्ष को जबरदस्त कीमत चुकानी पड़ी है। फ्रंट लाइन डिफेंडर्स अधिकार संगठन के अनुसार ईरानी मानवाधिकार कार्यकर्ता तेहरान की एविन जेल में कई सजा काट रही हैं। नरगिस मोहम्मदी पर ईरानी शासन के खिलाफ भ्रामक प्रचार फैलाने का भी आरोप है। नरगिस मोहम्मदी की सक्रियता 1990 के दशक से शुरू हुई, जब फिजिक्स की एक स्टूडेंट के रूप में उन्होंने समानता और महिलाओं के अधिकारों की वकालत करना शुरू की। 

नोबेल समिति ने कहा कि नरगिस मोहम्मीद ने लगातार भेदभाव और उत्पीड़न का विरोध किया है। नरगिस ने सम्मानजनक जीवन जीने के अधिकार के लिए संघर्ष की वकालत की. ईरान में ये एक ऐसा मुद्दा है, जिसके लिए इस देश में अक्सर उत्पीड़न, जेल की सजा, यातना और यहां तक ​​कि मौत का सामना करना पड़ता है। समिति ने कहा कि नरगिस मोहम्मदी महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता को दबाने वाले नियमों को चुनौती देती है। वह बार-बार और पुरजोर तरीक से महिलाओं की अभिव्यक्ति की आजादी और स्वतंत्रता के अधिकार का मुद्दा उठाती रही हैं।


संबंधित आलेख: